Monday, July 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादुष्कर्म के मामले में पिता के पिता ने ने गाँव के दो...

दुष्कर्म के मामले में पिता के पिता ने ने गाँव के दो युवकों के खिलाफ नामजद दिया तहरीर।

दुष्कर्म के मामले में पीड़ित के पिता ने गाँव के दो युवकों के खिलाफ नामजद दिया तहरीर।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में बीते सोमवार की देर रात्रि को बगल के ही युवकों ने अपने चाचा के घर से लौट रही एक ग्यारह में पढने वाली छात्रा को बीच रास्ते में सुनसान देख उसे जबरदस्ती उठा ले गये और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।इस घटना के बाद दोनों आरोपित धमकी देते हुए मौके से पकडे जाने की डर से मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी होते ही परिजनों व पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया। इस घटना के मामलें में पिडित नाबालिग छात्रा के पिता ने गाँव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट, धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर

आरोपितो की तलाश में छापेमारी कर रही है।मगर वह पुलिस की पकड से कोसों दूर है। वहीं परिजनों ने एम्बुलेंस के जरिए पुलिस की सहायता से पिडित छात्रा को अचेतावस्था में रेवतीपुर सीएचसी ले गये जहां उसकी हालत गंम्भीर देख चिकित्सक ने उसे गाजीपुर रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के बाद से ही परिजनों सहित गाँव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

पिता ने पुलिस को दिए गये प्रार्थना पत्र में गुहार लगाई है कि उसकी पुत्री को न्याय दिलाने के साथ ही दोनों आरोपितो को फांसी की सजा की मांग की है। इधर मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ज़मानिया विधि भूषण मौर्य मय फोर्स के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर मातहतों को आरोपितो को जल्द दबोचने का निर्देश दिया।

पिडित छात्रा के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार समेत दिल्ली में रहते है।बताया कि गर्मी की छुट्टी के कारण कुछ दिनों पहले वह अपने गाँव आया था,उन्होंने बताया कि उनके लडके का बरच्छा था ,कुछ काम से उनकी पुत्री अपने चाचा के घर गई थी काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो वह खोजने लगे

इसी दौरान खेत से चिल्लाने की आवाज आयी मौके पर पहुंचा तो मेरी पुत्री अस्त ब्यस्त अवस्था में पडी थी। उसने बताया कि दो युवक उसे चाचा के घर से लौटते समय रास्ते से मुहं बंदकर उठा लाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस सम्बन्ध में‌ प्रभारी थानाध्यक्ष शहीर सिद्दीकी ने बताया कि दोनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !