Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ-नहर की तेज धारा से हेतिमपुर डेरा के पास कटान की भेट...

जमानियाँ-नहर की तेज धारा से हेतिमपुर डेरा के पास कटान की भेट चढ़ता सम्पर्क मार्ग

ज़ामनिया- दिलदारनगर नहर की धाराओं की भेंट चढ़ रहा है हेतिमपुर डेरा सम्पर्क मार्ग।

जमानियाँ / गाजीपुर- क्षेत्र के बडेसर मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले नहर पटरी सम्पर्क मार्ग गहमर रजवाह के तेज धारा से धीरे-धीरे कटान की भेट चढ़ रही है। ग्राम हेतिमपुर डेरा के पास कटान ज्यादा होने के कारण सिमटा हुआ सम्पर्क मार्ग हादसे को निमंत्रण दे रहा है।

ज्ञात हो कि गहमर रजवाहा का जगह सीसी लाइनिंग कार्य किया गया लेकिन जहाँ पर सीसी लाइनिंग कार्य नहीं हुआ है वहाँ सम्पर्क मार्ग कटान की भेट चढ़ रहा है। कटान के कारण क्षतिग्रस्त हुए सम्पर्क मार्ग पर चलना हादसे को निमंत्रण देना है। इस स्थान कई बार हादसे हो चुके है लेकिन पीडब्लूडी विभाग व सिंचाई विभाग दोनों ही मौन साधे हुए है।

यह सम्पर्क मार्ग दर्जनों गाँवो को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हुए सुगम यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है लेकिन जगह-जगह नहर की तेज धारा ने इस मार्ग को कष्टकारी बना दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस विकट समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया था लेकिन सिर्फ आश्वासन का घूट पिला दिया गया।

कटान के कारण हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है जिससे बड़ी सावधानी से चलना पड़ता है। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के एसडीओं सुबोध कुमार ने बताया कि नहर के सीसी लाइनिंग कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वजट स्वीकृत होते ही सीसी लाइनिंग का कार्य किया जायेगा। फिलहाल कटान वाले जगह पर मरम्मत कार्य कराया जायेगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !