Homeक्षेत्रीय खबरधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं',अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं’,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म आदिपुरुष के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध।

जमानियाँ / गाजीपुर- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म आदिपुरुष के विरोध में तहसील परिसर में फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर का पोस्टर जलाकर नारेबाजी की तथा सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित एक पत्रक उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी को सौंपा।

उक्त मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों आदिपुरूष नामक फिल्म सिमेना घरो में लगी है, इस फिल्म में सनातन धर्म का, प्रभु श्री राम जी का, हनुमान जी का, सीता मईया का एवं भगवा ध्वज का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण एवं कलाकारों के वेष-भूषा, डायलॉग, शब्दों का चयन तथा असल रामायण का गलत प्रस्तुतिकरण किया गया है।

इस फिल्म को देखने पर ऐसा प्रतित होता है कि सनातनीयों को अपमानित करने के उद्देश्य से ही बनाई गई है तथा इसमें सनातन धर्म का भरपूर अपमान किया गया है। इससे पूर्व भी लगातार सनातन धर्म को फिल्म इंड्रस्टी वाले अपमानित करते चले आये है। इसके अलावा अन्य किसी धर्म पर फिल्म बनाने की हिम्मत इन डायरेक्टरों में नही है, क्योंकि इनको ऐसा लगता है कि सनातनी सहन शील एवं दयालु किस्म के होते है।

इसलिए इनका मजाक एवं अपमान करना आसान है। लेकिन अब यह लोग फिल्म के माध्यम से अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर चुके है। जिसको सनातनी अब बर्दाश्त नहीं कर सकते है। इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रियों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने मांग किया कि सनातन धर्म एवं जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस फिल्म पर पूर्णतः रोक लगायी जाय अन्यथा संगठन इस फिल्म को सिनेमा घरो में चलने नही देगा।

इस दौरान तहसील प्रभारी अमरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, प्रेम सिंह, प्रिंस सिंह, विनय सिंह, शुभम सिंह, केसरी सिंह, चंदन, अमित सिंह, पंकज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments