Sunday, July 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ- बालिकाओं को...

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ- बालिकाओं को किया गया जागरूक

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम देवरिया स्थित ग्राम पंचायत भवन में बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व जीविका दीदियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा विस्तार से जानकारी दी गई तथा पुलिस अधीक्षक ने अपने कर कमलों से छात्रा नीतू यादव को प्रोत्साहन हेतु साइकिल प्रदान किया। तत्पश्चयात हाई स्कूल की छात्राओं को डायरी, पेन तथा महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा तथा लोगों को जागरूक करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी तभी हमारा समाज स्वस्थ हो सकता है। स्वस्थ समाज से ही विकास की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जीविका दीदियां रोल मॉडल का काम कर रही है, जिससे समाज को एक नई दिशा मिल रही है। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पारिवारिक सहायता नहीं मिलती है तो उसके जीवन यापन करने के सभी रास्ते बंद हो जाते है एवं ऐसी कठिन परिस्थितियों में परिवार एवं समाज में पुर्नस्थापित होने हेतु विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है। ऐसे में पीड़ित महिला को आत्म निर्भर बनाने हेतु कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़ दिया जाए तो वह स्वयं के साथ अपने परिवार का भी भरण पोषण कर सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना प्रदेश में सितम्बर 2013 से प्रारंभ की गई है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर देवरिया ग्राम प्रधान, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, दिग्विजय कुमार तिवारी, चौकी पुलिस इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रामाश्रय, अरुण कुमार, रविकांत सिंह यादव, परमानंद दुबे, अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !