जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बघरी गांव में शनिवार को बघरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मंदिर परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा गौ माता को पूजा कर किया गया।
जिसमे पशुओं का उपचार और टीकाकरण के साथ करीब 400 पशु पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाईयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया जिस दौरान पशुओं ओ टीकाकरण, कृत्रिमगर्भाधन, बधियाकरण आदि किया गया। साथ ही पशु पालकों को कैल्शियम, पोषक तत्व, पेट मे कीड़ो मारने की दवाई भी नि:शुल्क दी गई।
मेले के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि सरकार की इस पहल से किसान भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इन मेलों से सिर्फ पशुओ को ही फायदा नहीं होगा बल्कि किसानों की भी आमदनी भी बढ़ेगी। मेले में डॉ सुभाष सिंह ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए बताया कि पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए टीका लगवाने की जानकारीया दी गयीं।
इस अवसर पर धर्मराज कुशवाहा‚ संजय कुमार‚ राम बचन कुशवाहा‚ दिनेश यादव‚ आशुतोष यादव‚ सतेन्द्र कुमार आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


