जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोटवाली परिसर में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार को उपज़िलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण एवं कोतवाली प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसमें पर्व से संबंधित दिशा निर्देश दिये गये।
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के आधार पर्व मनाये और अनावश्यक भीड़ न लगाये। कहा कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाये किसी भी प्रकार का दिक्कत हाेने पर तत्काल सूचना दें।
क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है, इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। कहा कि चुनाव को लेकर गांवों में हुड़दंग ना करें साथ ही कहा कि महेवा मंदिर पर अत्यधिक भीड़ के चलते वहां पर स्पेशल पुलिस बल तैनात रहेगा। लेकिन महेवा मंदिर पर अत्यधिक भीड़ के चलते वहां पर स्पेशल पुलिस बल तैनात रहेग।
इस अवसर पर कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य‚ चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय‚ उपनिरीक्षक मंजर अब्बास‚ संतोर्ष मौर्य‚ पंकज निगम, मनोज पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, कोमल प्रधान, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।


