तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार।
50 विडियो मिले प्रसाद के बहाने खिलाता था नशीला पदार्थ, विडियो डार्क वेब पर भी डाले।
तमिलनाडु- पुलिस ने सलेम जिले से तांत्रिक विजयराजा (50) को गिरफ्तार कर लिया। उस पर महिलाओं व नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप हैं। आरोपी ने विडियो डार्क वेब पर भी डाल दिए।
पुलिस ने रविवार को बताया, विजयराजा वाजापाड़ी के पास सनीश्वर नाम से तांत्रिक अनुष्ठान केंद्र चलाता था। आरोप है कि वह अनुष्ठान के बहाने महिलाओं की चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस का कहना है कि कुछ पीड़ितों को प्रसाद के नाम पर नशीली या बेहोशी की दवा मिली चीजें दी जाती थीं और उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया, जिसमें 50 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
छात्र की शिकायत पर मामला सामने आया- एक स्कूली छात्रा ने विनायक चतुर्थी के लिए चंदा लेने के दौरान विजयराजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। तब वह मौके से भाग गया, लेकिन बाद में पकड़ा गया।
बर्तन बनाने की फैक्टरी में करता था काम : विजयराजा एक बर्तन बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि एक पोर्टल उसे ऐसे वीडियो के लिए पैसे देता था, इसलिए उसने पीड़ितों के वीडियो बनाए और फुटेज उस वेबसाइट को भेज दिए।

