मुंबई फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी बीएमडब्ल्यू कार, तीन युवकों की मौत।
मुंबई:- मुंबई की कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5.20 बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर करीब 75 फीट नीचे निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों की पहचान शनय गजर (21), धैर्य दर्शन सेठ (17) और आदित्य जकासनिया (19) के रूप में हुई है। आदित्य ओसवाल (23) की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच थी। पुलिस के अनुसार, कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी।
लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार एलएंडटी के निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में जा गिरी। चारों युवक केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव के रहने वाले थे। कार गुजरात में पंजीकृत फ्लाईओवर से नीचे गिरने के बाद कार के परखचे उड़ गए। कोस्टल रोड पर गाड़ियों की रफ्तार आमतौर पर 80 से 120 किमी प्रति घंटा होती है।

