पुरानी रंजिश:एससीएसटी सहित अन्य घराओं में सात पर हुआ मुकदमा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : ताजपुर कुरा गांव के नवल का डेरा निवासी सुशीला पत्नी शैलेन्द्र राम ने बुधवार को थाना में तहरीर देकर विपक्षियों पर पुरानी रंजिश में मारने पीटने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया।पुलिस ने शेषनाथ राजभर, राजू , रामगहन, सियाराम , कन्हैया और भोला निवासी नवल क डेरा के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य घराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 13 अप्रैल की रात 8 बजे मेरे पति शैलेन्द्र राम शौच करके लौट रहे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने लगे । जब मेरे पति ने गाली देने का विरोध किया तो पुत्र सन्नी,राज व पुत्री निशा बिच बचाव करने पहुंचे तो विपक्षी इन लोगों को भी लाठी डंडों से मारने पिटने लगे ।गांव के लोग पहुंचे तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते चले गये।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

