मुकदमा वापस नहीं लेने पर पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी
जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी रानी यादव पुत्री कन्हैया यादव ने अपने पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का लिखित तहरीर बुधवार को कोतवाली में दिया है। वही पुलिस ने पति अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति अर्जुन कुमार निवासी जलालपुर पोस्ट सोसराय थाना सोसराय जिला नालन्दा बिहार के रहने वाले हैं। मेरे पति ने दुसरी शादी कर लिया है और उससे बच्चा भी हो गया जब मुझे इस बात का पता चला तो बीते 4 सितंबर 2024 को मेरे द्वारा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बाद भी मेरा पति मुझको जान से मारने की धमकी दे रहे है कि केस वापस ले लो नहीं मानेगी तो जान से मार दुंगा और हाथ पैर काट दूंगा। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

