Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनैक सेकेंड साइकिल हेतु हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई बैठक

नैक सेकेंड साइकिल हेतु हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई बैठक

नैक सेकेंड साइकिल हेतु हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई बैठक

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा महाविद्यालय को द्वितीय बार मूल्यांकित किए जाने की तैयारी हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में सघन बैठक आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार एवं सदस्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के संयोजकत्व में संगोष्ठी कक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय एवं प्रबंधक लछिराम सिंह यादव मौजूद रहे।
आईक्यूएसी प्रभारी प्रो कुमार ने मूल्यांकन में सभी प्राध्यापक कर्मचारियों का कार्य एवं भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी से बेस्ट परफॉर्मेंस की अपील की। प्रबंधक लछिराम सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सबके परिश्रम एवं आपसी सहयोग से हमारा महाविद्यालय सेकेंड साइकिल में पूर्ण सफल होगा और अच्छे ग्रेड में हम अपना स्थान बना सकेंगे। अध्यक्ष राम प्रिय राय ने सब को शुभकामनाएं देते हुए मनोयोग से कार्य करने की अपील की।
पावर प्वॉइंट के माध्यम से आयोजित इस बैठक में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने नैक के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि नैक से शैक्षणिक संस्थानों के विकास को बल मिलता हैं ऐसे में महाविद्यालय की गुणवत्ता को बरकरार रखने में समस्त प्राध्यापकों के सहयोग की बात कही। वहीं कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि नैक की प्रक्रिया से संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी साथ ही शोध गतिविधियों को बल मिलेगा। उन्होंने आगे के वक्तव्य में कहा कि इस संक्रमण काल में शैक्षणिक गतिविधियों को एवं शैक्षिक प्रणाली को सुधारने आवश्यकता है ताकि महाविद्यालय अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन से महाविद्यालय विकास की नई यात्रा एवं उंचाई को प्राप्त करेगा उन्होंने सबको साथ चलने एवं इस प्रक्रिया में सहयोग देने की बात कही। मीडिया बताते हुए प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने कहा बैठक के दौरान महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रही एवं परीक्षा फार्म के अग्रसारित करने का कार्य डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ राघवेन्द्र पांडेय एवं समाज शास्त्र विभाग के डॉ अरुण कुमार सिंह द्वारा संपादित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !