विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर अराजक तत्वों ने
किया हमला, मुकदमा दर्ज
दिलदारनगर (गाजीपुर) : बहुआरा गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे चेकिंग करने पहुंची
विधुत टीम पर मनबढो ने मारपीट के बाद हमला बोल दिया।जिसमें एसडीओं लोकेश कुमार लोक,कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश कुमार व नोडल अधिकारी धनंजय बिंद घायल हो गए।अवर अभियंता सुरेश कुमार ने चार नामजद शाजीद खान, शाहीद खान, खुर्शीद
खान व तनु खां व 40 अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दिया।घटना से विधुत कर्मियों में आक्रोश था।सैकड़ो की संख्या विधुत कर्मी थाना पर पहुंच गए।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भदौरा भेजा।घटना की सूचना पाकर अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र भास्कर थाना में पहुंचे।
अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि
चेकिंग टीम के साथ विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली हेतु बहुआरा गांव में बुधवार की सुबह 8 बजे चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत चेकिंग टीम में प्रभारी उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार लोक,धनंजय बिंद
टी जी द्वितीय, रितेश कुमार सिंह व धनंजय कम्प्यूटर ऑपरेटर,लाइन मैन जितेंद कुमार,अनूप सिंह,राजकिशोर रामनरायन उपस्थित थे।गांव के पश्चिम मुहल्ला मस्जिद के पास जब चेकिंग टीम के द्वारा विद्युत कनेक्शन का कार्य शुरू किया गया उसी दौरान गाँव के अराजक तत्व के द्वारा राजस्व अभियान को रोका गया व गाली गलौज देते हुएजान से मारने के उद्देश्य से अचानक विद्युत टीम पर हमला किया गया तथा सरकारी दस्तावेज को फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा में उत्पन्न किया गया। जिसमें चार नामजद व 40 अज्ञात लोगों द्वारा मुझे व उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार लोक को गाली गलौज देते हुए अचानक से हाथापाई करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।उसी समय बीच-बचाव करने आये रितेश व धनन्जय कुमार बिंद को मारा पीटा गया
जिसकी वजह से रितेश कुमार सिंह का होठ फट गया तथा हाथ पर भी चोट आयी तथा धनन्जय कुमार बिंद के चेहरे पर भी गंभीर चोट आयी। किसी तरह से पूरी टीम जान बचाते हुए गाँव से बाहर निकले।थाना निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से घटना को लेकर चार नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिला है।घायलों को मेकिल के लिए भेजा गया है।मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कारवाई की जायेगी।

