जमानियां। कोतवाली में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार व कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं।
बैठक में जमानियां कोतवाली सहित ग्रामीण छेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे जहां महा शिवरात्रि के सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर एसडीम अभिषेक कुमार ने नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया वही त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।बैठक में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रं के शिवालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शोभा यात्राओं के मार्गों में पेयजल की व्यवस्था और अन्य समस्याओं के कार्यको प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया।अधिकारियों ने सभी को महाशिवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा कि जमानियां आपसी सौहार्द के लिए विशेष पहचान रखता है। यह परंपरा आगे भी बनी रहे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।बैठक में पुलिस स्टाफ सहित, सच्चिदानंद दुबे, रामदत्त सिंह,रामअवतार सिंह, इबरार अहमद खान,अतुल हसन खान, प्रधान प्रतिनिधि बरूईन रणवीर सिंह,व अन्य समाजसेवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

