Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइममार पीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

मार पीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जमानियां। क्षेत्र के लमुई गांव में एक दुकान पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित शंभू यादव ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनांक 8 फरवरी की रात 10:30 बजे, जब उनके दुकान पर मिस्त्री गोलू यादव मिठाई बना रहे थे, तभी कुछ लोगों लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि “तुम्हें जान से मार देंगे, दुकान बंद कर भाग जाओ।” किसी तरह पीड़ित और मिस्त्री वहां से भागे और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित शंभू यादव ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगल और छेदी निवासी लमुई और मलिन्द्र निवासी रकसहा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !