Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमबंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना 15 हजार नगदी लेकर हुए...

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना 15 हजार नगदी लेकर हुए फरार

दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षेत्र के चिउटहां गांव में बंद मकान को चोरों ने बीते शनिवार को कमरा का ताला तोड़ बक्शा में रखा आभूषण सहित नगदी पार कर दिए।रविवार को चोरी की सूचना पाकर गृहस्वामिनी घर पहुंची और सोमवार को घटना की तहरीर दी।वही एक और मकान का चोरों ने ताला तोड़ा था।
गृहस्वामिनी सुनीता देवी ने बताया कि बीते आठ फरवरी शनिवार को बच्चों संग बोधगया एक कार्यक्रम में गया था।शुक्रवार को अगल बगल के लोगों ने चोरी की सूचना दी तो शाम तक घर पहुंच गया।चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कमरे में रखा बक्शा को भी तोड़ उसमें रखा सोने का आभूषण लगभग आठ लाख रुपया व 15 हजार नगदी लेकर चले गए।अगल बगल के लोगों द्वारा 112 नंबर पुलिस को भी सूचना दिया गया पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर चली गई।वही चोरों ने उसी रात बगल के ही सतीश चंद्र गुप्ता के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ दिए थे।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !