Homeघटना-दुर्घटनासड़क के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव ,मचा हड़कंप

सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव ,मचा हड़कंप

सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव ,मचा हड़कंप

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगहतपुर गांव के पास सड़क के किनारे बुधवार को झाड़ियों में नवजात का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। नवजात बालिका थी, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जगतहपुर निवासी एक व्यक्ति सड़क के किनारे से गुजर रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे लाल कपड़ों में लिपटा हुआ नवजात का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि लोक-लाज के भय से किसी अविवाहिता द्वारा शव फेंका गया होगा। थाना पदाधिकारी भांवरकोल को विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments