Homeघटना-दुर्घटनाअनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराईं, महिला की मौत

अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराईं, महिला की मौत

अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराईं, महिला की मौत

गाजीपुर । नंदगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाकुंभ से लौट रहे थे यात्री
गाड़ी में सवार सभी यात्री बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे।

पुलिस व प्रशासन ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments