जमानियां ( गाज़ीपुर ) रविवार को ग्राम बूढ़ाडीह स्थित प्रभा इण्टर कालेज में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमनिया विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । इसके बाद राष्ट्र गान गाया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता और उनके देश के प्रति निष्ठा को दर्शाने वाला नृत्य नाटकों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

वही मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने भारत के संविधान की महिमा और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के छेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन कर सके विद्यालय में बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रामप्यारे सिंह यादव ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कार वितरण किया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया।

