Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदबिहार डुमरी की टीम को हरा 1-0 से भक्सी की टीम बनी...

बिहार डुमरी की टीम को हरा 1-0 से भक्सी की टीम बनी विजेता

बिहार डुमरी की टीम को हरा 1-0 से भक्सी की टीम बनी विजेता

जमानियां (गाजीपुर) : मथारा गांव के खेल मैदान पर रविवार को सुलेमानी स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मैच भक्सी व बिहार के डुमरी के बीच खेला गया।जिसमें भक्सी ने डुमरी को 1- 0 से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मिर्जा शमशाद बेग ने विजेता व उप विजेता टीम को कप दिया।
90 मिनट के फुटबाल प्रतियोगिता के पहले हाफ में भक्सी टीम के खिलाड़ी ने डुमरी पर एक गोल मार कर शुरुआत में ही टीम को बढ़त दिला दिया।डुमरी टीम के खिलाड़ी भक्सी पर गोल करने के लिए गेंद पर जूझते रहे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।वहीं दूसरे हाफ में डुमरी के खिलाड़ी एक भी गोल भक्सी पर नहीं मार सके।

निर्णायक मंडल के द्वारा भक्सी की टीम को (1-0) से विजेता घोषित किया गया। लाइनमैन की भूमिका बेलाल और तैयब शेख व रेफरी की भूमिका शेख अजहरु ने निभाई। इस मौके पर मिर्जा असगर बेग, मिर्जा भोलू बेग, मिर्जा सारीक बेग, मिर्जा कैफ बेग, अशरफ शेख ,गोलू मिर्जा बेग, मिर्जा अदनान बेग, हमजा मिर्जा बेग , मिर्जा कामरान बेग आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !