Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरधूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जमानियाँ (गाजीपुर)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।
तहसील प्रांगण, कोतवाली प्रांगण सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रेशु जालान, सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, एसएस देव पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुभाषचन्द्र कुशवाहा, बुद्धम शरणम महाविद्यालय व सत्यम इंटरनेशन स्कूल में प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य‚ एसआरएस इंटरनेशन स्कूल बडेसर में प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह, हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य श्रीनिवास कुशवाहा, राजकिशोर सिंह महाविद्यालय व एसआरएनएस पब्लिक स्कूल बरुइन में प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह, प्रभा इन्टर कालेज बुढ़ाडीह में प्रबन्धक रामप्यारे यादव पप्पू सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया तथा विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। तत्पश्चयात बच्चों का मुंख मीठा कराया गया। तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चयात सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले समाजसेवी व पत्रकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नगर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, सत्यम इंटरनेशन स्कूल, एसआरएस इंटरनेशन स्कूल बडेसर व प्रभा इण्टर कालेज बुढ़ाडीह शिक्षण संस्थान में बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया वहीं बच्चों के ओजस्वी संभाषण ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। प्रभा इण्टर कालेज बुढ़ाडीह में बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही क्षेत्र का विकाश सम्भव है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके ही शिक्षार्थी समाज को बेहतर बनाने का कार्य करते है। शिक्षा क्षेत्र में बेटियां अपने मेहनत से उँचाईयों को छूते हुए प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। बेटा भाग्य से जबकि बेटी सौभाग्य से पैदा होती है। बेटी एक घर को नहीं बल्कि दो घरों को सवारती है। बेटा व बेटी में अन्तर करने से विकास की दौड़ में पिछड़ जायेगे। आगे उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र बनवाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया।

क्षेत्र के विकास के लिए ब्लाक, तहसील का नव निर्माण व गंगा किनारे बोल्डर बांइन्डिग, गंगा पक्का घाट, दर्जनों विद्युत सब स्टेशन, ट्रान्सफार्मर व पम्प कैनाल की क्षमता वृद्धि कराने के साथ ही क्षेत्र की तरक्की के लिए सदैव प्रयत्नशील हूं। क्षेत्र को खुबसूरत बनने का सपना दिल में सजोकर इलाकों को शहर बनाने का कार्य किया जायेगा। उक्त मौके पर विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहासपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, बसंत यादव, रजनीकांत यादव, नफीस अहमद, दशमी राम, सरोज यादव, रामप्रवेश, संतोष पासी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !