Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी।

ज़मानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी।

ज़मानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी।

जमानियां :- तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा आज बुधवार को आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में आहूत किया गया जिसमें सभी लोगों ने बीते दिनों गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर पुलिस के द्वारा किए गये लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा किया।बैठक सम्पन्न होने के बाद अधिवक्ताओं ने इस घटना के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया,इस दौरान अंदोलनरत अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में स्थित जमकर नारेबाजी किया,जिससे  तहसील परिसर में अफरातफरी मच गयी न्यायिक कार्य के बहिष्कार के चलते सदुर गावों से आए वादकारियों को निराश होकर वापस जाना पडा।

इस दौरान बोलते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने कहा जिस तरह से बीते 29 अक्टूबर को पुलिस ने लाठीचार्ज किया है,उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,उन्होंने कहा कि पुलिसिया कार्यवाई वहाँ के जिला जज के इशारे पर हुई है। उन्होंने कहा कि हम गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेगें।

वहीं बोलते हुए बार एसोसिएशन के सचिव कमलकांत राय ने कहा कि जिस तरह से गाजियाबाद के जिला जज के इशारे पर वहाँ के अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया,वह बहुत ही निंदनीय है,कहा कि जब तक वहाँ के जिला जज को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनसे मुकदमें की सुनवाई का अधिकार नहीं छिना जाएगा।

,हम लोग न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेगें।उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्यवाई की जाए, अन्यथा अधिवक्ताओं का यह आंदोलन विकराल रूप लेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि घायल अधिवक्ताओं का नि:शुल्क इलाज के साथ ही उन्हें मुआवजा भी दिया जाए ।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, सचिव कमलकांत, जयप्रकाश, विनोद, बृजेश, रामजी राय, अरूण कुमार, अशुंमान,
उदय नारायण सिंह‚ फैसल होदा, मेराज हसन‚ श्रवण कुमार, दिग्विजय , मुनेश सिंह‚ घनश्याम सिंह, सुनील कुमार‚ अशोक कुमार यादव‚ संजय दूबे आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !