Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनावाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

जमानियां -: रेवतीपुर थाना अंतर्गत पकडी त्रिमुहानी के समीप ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बीते सोमवार की देर रात्रि को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक की मौत हो गयी।

मृतक राहुल राय की फाइल फ़ोटो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल राय उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र रमेश राय निवासी डेढगावां की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दिया।

फ़ोटो- मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

पुत्र की मौत से मां‌ रूपा राय सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि हादसे के बाद से ही पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर घटना के बाद शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने ग्रामीण उनके आवास पहुंच रहे है। और उन्हें ढांढस बधाने में लगे है,बावजूद पुत्र के मौत के कारण परिजनों के आसूं रूकने का ‌नाम नहीं ले रहा है पिडित परिजन पूरी तरह से बदहवाश पडे हुए है।

वही पिडित पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र है,जिनमें मृतक राहुल राय बडा था,जबकि एक अन्य रवि छोटा है,बताया कि उसका बडा पुत्र जो कि रेवतीपुर गाँव में सैलून चलाता था,वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ रहा था कि पकडी चट्टी के समीप हाईवे पर एक अज्ञात वाहन के धक्के से मौके पर ही मौत हो गई।

वह खुद रेवतीपुर गाँव में मिठाई की दुकान चलाता है,जहाँ उसका छोटा पुत्र रवि उसके काम में हाथ बटांता है,पिता के बताया कि हादसे में मृतक उनका बडा पुत्र काफी मेहनती था,बताया कि वह सभी परिजनों समेत छठ की तैयारी में लगे थे कि हादसा हो गया।

प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेंजा गया है,बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !