(DIG) पुलिस महानिरीक्षक ने जमानिया कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण।
जमानियां :- स्थानीय कोतवाली में वाराणसी रेंज के आईजी मोहित गुप्ता द्वारा बुद्धवार को वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिस दौरान उन्होंने सशस्त्र पुलिस कर्मियों ने सलामी दी, उसके बाद उन्होंने गार्ड आफ आनर के निरीक्षण के बाद वह आगंतुक कक्ष, महिला हेप्प डेस्क पहुंच फरियादी रजिस्टर का अवलोकन किया।


इसके बाद वह मेस में बनने वाले भोजन और उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली,इसी दौरान पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए ,हवालात,शौचालयों आदि का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान उन्होंने आफिस पहुंच दीवान से जानकारी ली,और चेताया कि थाने आने वाले फरियादियों के हरेक प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाई के सख्त निर्देश दिए।
आईजी मोहित गुप्ता ने सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंच आपरेटर से दर्ज होने वाले मुकदमें,विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली,बीट के दो एस आई के द्वारा खुद से आनलाइन विवेचना और पर्चा काटने पर उन्हें पुरस्कृत किया,उन्होंने मौजूद चौकीदारों से उनके हल्ले और होने अपराध और कार्यवाई के बारे में जानकारी ली।
जिस दौरान उन्होंने कोतवाली में कार्यरत चौकीदारों को साफा वितरित किया। साथ ही पीआरवी वाहनों का निरीक्षण के साथ ही उन्हें स्टार्ट करा कर देखा,उनके चालकों और प्रभारियों से इवेंट और कार्यवाई के बारे में जानकारी ली, आई जी ने थाने में विभिन्न मामलों में खडे वाहनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चेताया किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्यवाई तय है।
इसके बाद वह सीधे प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में पहुँच कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने चेताया कि किसी तरह के अपराध होने पर सीधे प्रभारी जिम्मेदार होगें,इस दौरान उन्होंने लूट हत्या बलवा, पुरस्कार घोषित, टॉप 10, एनसीआर, त्यौहार, महिला अपराध,आदि अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया,इसके बाद उन्होंने पैदल नगर भ्रमण करते हुए बलुआ घाट पहुंच निरीक्षण किया और सुरक्षा के बाबत जरूरी निर्देश दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ,क्षेराधिकारी रामकृष्ण तिवारी ,प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, आदि मौजूद रहे।

