सरैयां गाँव में मामूली विवाद को लेकर युवक पर चला दी गोली।
ज़मानिया :- सुहवल थाना क्षेत्र के सरैयां गाँव में आज गुरूवार की देर शाम को मामूली रंजीश को लेकर मनबढो ने धर्मेंद्र बिंद उम्र करीब 22 वर्ष को गोली मार दी,जिसके चलते युवक लहुलुहान होकर गिर पडा, जिसके कारण गाँव के लोगों में हडकंम्प मच गया।
गोली से घायल के गाँव के आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग जाम पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी,गोली चलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आननफानन में वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई,जहाँ हालत गंम्भीर देख चिकित्सको ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया।
गोली चलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर,सीओ राधाकृष्ण मय भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घंटे भर बाद जाम को समाप्त किया ।
घायल युवक की बडी बहन सविता ने बताया उसका छोटा भाई धर्मेंद्र से खेत में पानी को लेकर बगल के ही डहिया गाँव के कुछ युवकों ने नोकझोंक के बाद उसके भाई को दौडाकर गोली मार दी,जिसके बाद उसका भाई लहुलुहान होकर गिर पडा।
बहन सविता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची,आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय से पहुंची होती तो शायद यह घटना नहीं हो पाती,बहन ने कहा मनबढो ने उसके भाई को गोली मारने के बाद भागते समय कई राउंड हवा में फायर करते हुए मौके से भाग खडे हुए। फिलहाल घटना और मौके की नजाकत को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया,पुलिस ने आरोपितो की तलाश में उनके घरो पर दबिश दिया।
मगर आरोपी घर छोड फरार हो गये है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने बताया कि गोली से घायल युवक वाराणसी रेफर कर दिया गया है,बताया मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है,आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

