Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज़ के दौरान मौत, बड़े भाई...

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज़ के दौरान मौत, बड़े भाई ने वाहन चालक पर दर्ज़ कराया मुकदमा।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज़ के दौरान मौत, बड़े भाई ने वाहन चालक पर दर्ज़ कराया मुकदमा।

जमानिया : – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लोदीपुर मुहल्ला निवासी और सडक हादसे में घायल टिल्लू गोंड उम्र करीब 31 वर्ष का इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही सभी में कोहराम मच गया।जबकि इस घटना के बाद मुहल्ले सहित अगल बगल के लोगों में शोक की लहर दौड पड़ी वहीं लोग शोकाकुल परिजनों को उनके पैतृक आवास जाकर शोकसंवेदना देने में लगे है। मगर मृतक के परिजन पूरी तरह से इस घटना के बाद से ही बदहवाश पडे हुए है।

मौत होने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज घटना की छानबीन शुरू कर दी। वहीं मृतक के बडे भाई के द्वारा एक वाहन संख्या UP 61 BC 0665  वाहन चालक सोनू यादव खिलाफ दिए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मृतक टिल्लू गोंड के बडे भाई संजय ने बताया कि वह छह भाई है ,जिसमें मृतक भाई तीसरे नंम्बर पर था,वह घर पर रहकर मजदूरी करता था, बताया कि बीते दो हफ्ते पूर्व उसका भाई भोज‌न करने के बाद रात को टहलने के लिए घर से निकला,बताया कि इसी दौरान सडक पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते उसका भाई गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया, बताया कि इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां हालात गंम्भीर देख चिकित्सक ने गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया,वहाँ जाने पर भी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था।

भाई ने बताया कि उसके बाद घायल टिल्लू गोंड को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !