शराब सेल्समैन से साढे चार लाख के लूटकांड में दो अभ्युक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जमानियां – स्थानीय क्षेत्र स्थित नगसर हाल्ट थाना में विगत चार दिन पूर्व शराब सेल्समैन से साढे चार लाख के लूटकांड में मुख्य रूप से सम्मिलित दो षडयंत्रकारी
शहजाद हाशमी और असलम उर्फ काजू खान को पुलिस ने आज शुक्रवार को ढढनी स्थित एक मकान से दबोच लिया।
पुलिस ने पकडे गये दोनों आरोपितों को थाने लाकर कडी पूछताछ के बाद उनका मेडिकल मुआयना कराने के बाद दोनों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दोनों को सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहाँ आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने दोनों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागा भेंज दिया।
मालूम हो कि बीते सोमवार को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी में अंग्रेज़ी शराब की दुकान के सेल्समैन मनीष पांडेय बिक्री का चार लाख 54 हजार 330 लेकर बाइक से दिलदारनगर जा रहे थे,कि नगसर क्तासिंग के कुछ दूर पहले बाइक सवार लूटेरो ने चाकू से आतंकित कर रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे।
इस मामले में पिडित सेल्समैन ने बगसर हाल्ट थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था,जिस मामलें में छानबीन में कुल पांच लुटेरे चिन्हित किए गये ऐए,जिसमें से एक लूटेरे को पुलिस ने कुछ दिन पहले इन्काउंटर में गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के करीब डेढ लाख रूपये बरामद किए थे।
जबकि तीन फरार चल रहे थे,जिसमें से लूट की घटना का षडयंत्र रचने वाले दो वांछितों को आज दबोच लिया, जबकि इस मामलें में दो लुटेरे अभी भी पुलिस की पकड से दूर है, जिसके तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शराब सेल्समैन से लूट की घटना में पांच लोगो का नाम सामने आया है जिसमें से एक पहले पकडा जा चुके है ,जबकि दो लोगो को आज पकड़ा गया।
वही प्रभारी निरीक्षक नगसर राजू दिवाकर ने बताया कि इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में वह खुद और उनके साथ उपनिरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामबालक , कांस्टेबल अमरजीत चौधरी,विवेक कुमार, विष्णु मौर्य आदि रहे।

