Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानिर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल।

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल।

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल।

बिहार / मधुबनी – कोशी नदी पर बन रहा एक पुल का स्लैब गिर गया है। इसकी चपेट में आने से एक मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई है। स्लैब के नीचे 40 से अधिक मजदूर दबे हैं। कंपनी का प्रबंधन मौके से फरार हो गया है। इसका निर्माण ट्रांसलैन कंपनी कर रही है। आशंका है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई. लोगों ने घायल सात मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। वहीं बतााया जा रहा है कि सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा है।

सुबह करीब 7 बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गार्डर भरभरा कर गिए गए. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्डर के नीचे करीब 15 मजदूरों के दबने की आशंका है। इनमें से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि हम लोगों ने कहा था कि पुल की गुणवत्ता में काफी कमी है. हम लोगों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन पुल निर्माण कंपनी ने ध्यान नहीं दिया।

10.2 किलोमीटर लंबे इस महासेतु का निर्माण 1200 करोड़ रुपए से कराया जा रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परियोजना से सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी मधुबनी जाने के लिए 100 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। एप्रोच रोड मिलाकर इस पुल की लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं। 166 पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है ।

वहीं, सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल है मामले की जांच चल रही है. निर्माण कार्य में लगी कंपनी से संपर्क किया जा रहा है. आगे की जा रही है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !