रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव न लड़ने पर आजम खा ख़फा, चुनाव बहिष्कार का एलान।
लखनऊ- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर से लोकसभा चुनाव न लड़ने पर आजम खां और अखिलेश में बात बिगड़ती नजर आ रही है। आजम खां इस बात से नाराज हैं कि अखिलेश यादव उनके भी रामपुर कहने के बाद भी से चुनाव में नहीं उतर रहे हैं। खफा आजम ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है।
इस बारे में आजम की ओर से रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने मीडिया को लिखित बयान भी जारी किया है। उधर, बिजनौर में स्थानीय विरोध के कारण सपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। आजम ने पत्र में लिखा है कि हमारे लिए चुनाव हमेशा गरीबों, मजदूरों, युवाओं और आने वाली नस्लों का भविष्य बेहतर बनाने का जरिया रहा है।
पिछले दो उपचुनावों जो कुछ हुआ, उसे पूरी दुनिया तरह जानती है। ऐसी विशेष परिस्थितियों के कारण लोकसभा के चुनाव में अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। हमारा विचार था कि रामपुर के माहौल को बदलने के लिए अखिलेश का यहां से लड़ना जरूरी है ।
आजम का कहना है कि एक ही जिले और मंडल में एक ही अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध रह रहा है और उद्देश्य केवल और केवल चुनाव हराना ही है, तो परिस्थितियों को खूब समझा जा सकता है। ऐसे में हम वर्तमान चुनाव का बहिष्कार करते हैं।
मतदाताओं को डराने की तैयारी : अजय सागर उधर, रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि जिला स्तर पर सपा ने इस सीट से चुनाव का बहिष्कार किया है। इस चुनाव में भी पिछले चुनावों की तरह मतदाताओं को डराने की तैयारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर सीट के लिए जो फैसला करेंगे सभी को मंजूर होगा।
डॉ० एसटी हसन का टिकट काटने की चर्चा-: सपा ने मंगलवार को मुरादाबाद से मौजूदा सांसद डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने सिंबल पर पर्चा भी भर दिया है। बताते हैं कि आजम खां इन दिनों डॉ. हसन से नाराज चल रहे हैं। इसलिए सपा नेतृत्व ने ऐन वक्त पर डॉ. हसन का टिकट काटकर सिंबल बिजनौर की पूर्व विधायक रुचिवीरा को दे दिया। रुचिवीरा ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है और वे बुधवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सिंबल के संबंधित प्रारूप पर यह भी लिखकर दिया गया है कि पूर्व में घोषित प्रत्याशी एसटी हसन का टिकट बदलकर उन्हें दिया गया है, ताकि आयोग से उन्हें सपा के अधिकृत प्रत्याशी का चुनाव चिह्न अलॉट हो सके। उधर, डॉ. हसन ने कहा कि टिकट कटने की जानकारी नहीं है।
बिजनौर में भी टिकट बदला : सपा ने बिजनौर में पूर्व सांसद यशवीर सिंह का टिकट काटकर दीपक सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दीपक सैनी नूरपुर से सपा विधायक राम अवतार सैनी के पुत्र हैं ।
रामपुर से तेज प्रताप आज कर सकते हैं नामांकन -: रामपुर अखिलेश ने रामपुर से चुनाव लड़ने की आजम खां की पेशकश तो स्वीकार नहीं की, लेकिन अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाने को हरी झंडी दे दी है। हालांकि, इस बारे में सपा ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। 27 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। तेज प्रताप मैनपुरी से 2014 में सांसद भी रह चुके हैं।

