जमानियां। स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बुधवार को किसान नेता झिल्लू यादव की अध्यक्षता मासिक बैठक व PDA चौपाल, चर्चा समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने PDA चर्चा कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गली गली मोहल्लों तक पहुंच कर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नीति व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी PDA चर्चा कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करें। वही श्री यादव ने कहा की विगत 27 जनवरी से प्रारंभ हुए PDA चर्चा कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गढ़ को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की आगे भी अनवरत पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ PDA चर्चा कार्यक्रम को लगातार चलाते रहे और जब तक अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री न बनाले तक चौपाल चर्चा कार्यक्रम को चलाते रहे। उक्त बैठक मे श्रीराम यादव, प्रमोद यादव, तौकीर खां, अजय यादव, शैफ सिद्दीकी, काशीनाथ यादव, रामचीज यादव, पारस यादव, प्रदीप यादव, रामाश्रय यादव, कलीम खां, बसंत यादव, महेंद्र यादव, सरोज यादव, बब्लू यादव, रिशु यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक सिंह ब्लाक प्रभारी ने किया।

