Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूद67 वीं प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने पदक जीत क्षेत्र...

67 वीं प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

जमानिया। सोनभद्र जिले के सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में 67 वीं प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि 28 से 30 नवंबर 2023 तक चला। जिसमें जमानिया क्षेत्र के 7 खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग कर पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के कोच सतीश दूबे ने बताया कि खिलाड़ी अपने अपने वर्गों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है और जनपद सहित राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर रहे है। बता दे कि अकादमी के तीरंदाजो ने राष्ट्रीय खेल सहित जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया।वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जमानिया के द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के 7 तीरंदाजों ने मेडल प्राप्त किया और वाराणसी मंडल के कुल जीते हुए 43 मेडल में अपना योगदान देते हुए ऑल ओवर चैंपियन बने। जिनमे अंजली ने इंडियन राउंड इवेंट में 4 स्वर्ण पदक ,अरुण पाल ने 50 मीटर और 30 मीटर में 4 स्वर्ण ,संजय कुमार 4 स्वर्ण पदक 20 मीटर और 30 मीटर में जीता, वही कंपाउंड इवेंट में विकास कुशवाहा ने भी 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किया । रिकर्व स्पर्धा में शैलेंद्र ने कांस्य पदक तथा निशांत सिंह चौथा स्थान प्राप्त कर टीम में सम्मिलित हुए । उक्त टीम आगामी सप्ताह में गुजरात के नडियाद में होने वाले राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हिस्सा लेगी। ज्ञात हो कि खिलाडियों द्वारा १५ गोल्ड मेडल और एक ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रचा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !