गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला चिकित्सालय में धूमधाम से कन्या जन्मोत्सव मनाया गया ।

जानकारी के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवम तृतीय सोमवार को कन्या जन्म उत्सव मनाए जाने के शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है । जिस क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी द्वारा सोमवार को कन्या जन्म उत्सव का आयोजन महिला चिकित्सालय मे किया गया, जिसमें 12 बच्चियों के जन्म पर केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की माताओं को हिमालया बेबी किट, तोलिया एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक, शिखा सिंह गौतम जिला समन्वयक, लक्ष्मी मौर्य व आशा बहने मौजूद रही।

