Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशोकसभा आयोजित कर बलिया जिलाध्यक्ष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शोकसभा आयोजित कर बलिया जिलाध्यक्ष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा मे पार्टी के बलिया जनपद के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि राजमंगल जी पार्टी के बड़े नेता थे। वह बलिया जिलापंचायत के चेयरमैन भी रहे। उसने निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत सिपाही को दिया है। इस शोकसभा मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सदानंद यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !