Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के कुसुम्हींकला ग्राम पंचायत में संपन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के कुसुम्हींकला ग्राम पंचायत में संपन्न

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को को करंडा विकास खंड अंतर्गत कुसुम्हींकला ग्राम पंचायत में पहुंची। अमृत सरोवर पर इस यात्रा में ग्रामीणों की समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया।

इस दौरान सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इसी कड़ी में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया और आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया । वही ग्राम पंचायत धरवां में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई। और अधिकारियों द्वारा बताया गया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने,तथा देश को समृद्ध करने, व भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु संकल्प लिया है।
वहीं कार्यक्रम में राजस्व लेखपाल के अनुपस्थित होने के संबंध में डे-अफसर ने आगे लिखा पड़ी करने की बात कही।
इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म को दिखाया गया, कार्यक्रम के डे-अफसर भास्कर दूबे सहायक विकास अधिकारी कृषि रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री संतोष पांडेय रहे। उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने ग्रामीणों समेत कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमा देवी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशुन बिंद,सचिव संजय कुमार, सचिव मनोज कुमार यादव, बीएमएम चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,पशु चिकित्सक समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !