Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 2 जनवरी...

24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास ग्राम डिगरी नहर पुलिया स्थित एक निजी मैरेज हाल में 2 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाले 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम हेतु गुरुवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार के शाखा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक लौहर सिंह व रामकिशोर राय की टोली ने एक कुंडीय यज्ञ व ध्वजारोहण के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न कराया।

वही कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जयशंकर श्रीवास्तव व अंशुमान ने संयुक्त रूप से बताया कि गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 4 दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शान्तिकुंज हरिद्वार से विद्वान आचार्यों की टोलियां आ रही हैं जिनके द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। प्रथम दिन 2 जनवरी को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी और प्रतिदिन सुबह 9 बजे से यज्ञ व विविध संस्कार और शाम को संगीतमय प्रवचन किया जाएगा।

3 जनवरी को आओ गढें संस्कारवान पीढ़ी की कार्यशाला और 4 जनवरी को दोपहर 2 बजे से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन भी आयोजित है जिसमें क्षेत्र के सभी अध्यापकों, युवाओं, विद्यार्थियों और प्रबुद्ध वर्ग को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को अखिल विश्व गायत्री परिवार के उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना संबोधित करेंगे। शाम को 24000 दीपों का दीप महायज्ञ व मशाल प्रज्ज्वलन होगा। सुरेन्द्र सिंह ने बताया गायत्री परिवार पूरे भारत में राष्ट्र जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्त, संस्कारी व चरित्रवान बनाने के लिए तत्पर है। आयोजक अंशुमान जायसवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रम यज्ञ व संस्कार पूरी तरह निःशुल्क होंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आवाहन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी बिना किसी जाति-वर्ग,लिंग, धर्म, भाषा, संप्रदाय के भागीदारी कर सकते हैं।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !