नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचायी जान।
इटावा- नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में बुधवार शाम आग लग गई । चलती ट्रेन से कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचायी । जिस दौरान आठ यात्री घायल हो गए।
चारों कोच में करीब 250 यात्री सफर कर रहे थे। दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों ने बताया कि कोच एस-1 में अचानक आग की लपटें उठने लगीं । राहत टीम ने पहुंचकर तत्काल जलते डिब्बों को इंजन समेत ट्रेन से अलग किया । तब तक एस-1, एस-2, एस-3 और दिव्यांग कोच जल गए थे। आग का कारण पता नहीं चला है। ब्यूरो
वही जानकारी के अनुसार ट्रेन में सरायभूपत स्टेशन पर आग लग गई थी । इसे काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी सवारिय को 14 कोचों में शिफ्ट कर ट्रेन को 8 : 18 बजे रवाना कर दिया गया ।

