Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा सड़क हादसा, 300 फुट नीचे गिरी यात्रियों से...

जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा सड़क हादसा, 300 फुट नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस 39 की मौत।

जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा सड़क हादसा, 300 फुट नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस 39 की मौत।

जम्मू/डोडा – जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक निजी बस के 300 फुट नीचे गिरने से 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। वही बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, यह भी हादसे का कारण बना। राज्य में यह अब तक का सबसे बड़ा सड़क हादसा है।जानकारी के अनुसार बस संख्या JK 02CN-6555 की दुर्घटना में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 19 अन्य घायल हुए हैं। यह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

डोडा पुलिस ने बताया कि 55 लोगों से भरी बस बुधवार सुबह किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। सुबह 11:50 बजे बस त्रंगल पुल के पास तीखे मोड़ पर 300 फुट नीचे पुराने हाईवें पर जा गिरी। इसमें 36 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस व सेना की मदद से निकाला गया ।

छह गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर मेडिकल कॉलेज जम्मू और डोडा भेजा गया। जम्मू में दो घायलों की मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया  भयानक मंजर… कुछ बोलने की स्थिति में नहीं घायल दुर्घटनास्थल पर भयानक मंजर था। चारों ओर हादसे में मारे गए लोगों के शव बिखरे थे। घायलों की चीख-पुकार इलाके में गूंज रही थी।

घायल यात्री काफी देर तक कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। वही मृतकों में 37 की पहचान, दो यूपी के भी मृतकों में 37 की पहचान हुई है। इनमें यूपी में मेरठ के तीन छत्तीसगढ़ व शेष 29 डोडा, किश्तवाड़, कठुआ व जम्मू के हैं। नदीम व मुजफ्फरनगर के दिलशाद भी हैं। तीन बिहार के बताए जा रहे है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये व घायल को 50 हजार रुपये और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख व

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !