Monday, August 31, 2026
Homeसम्मानसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वर्गीय मुलायम सिंह की जयंती

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वर्गीय मुलायम सिंह की जयंती

जमानिया । समाजवादी पार्टी व (सपा) मुखिया समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी का 85 वां जयंती समारोह बुधवार (22 नवबंर) को हेतिमपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से याद किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि नेता जी हमारे बीच नहीं रहे और उनके बिना भारी मन से कार्यकर्ता जयंती मना रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्में नेता जी ने अपनी संघर्ष क्षमता के दम पर राजनीति के शिखर पुरुष की यात्रा तय की। उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे। नेता जी राजनीति के अजात शत्रु थे। गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के हित के लिए आजीवन काम किया।

वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़े अपने अनुभव साझा किया और कहा की नेता जी पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ थे । उनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं में भरपूर ऊर्जा का संचार कर देती थी। नेता जी ने हम सभी कार्यकर्ताओं को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना सीखाया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कि व संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने कि इस अवसर पर उर्मिलेश पाण्डे, रजनीश यादव, झिल्लु यादव, अशोक सिंह, तौकीर खां, रजनीकांत यादव, अनिल पाण्डे, महेंद्र यादव,भोलू खां, काशीनाथ यादव,अजय यादव,भरत सिंह, शमसाद खां, रिषु यादव, गोलू खां, शिवबचन यादव, उमराव यादव, सरोज यादव, मिश्री पासवान, अनिल सिंह, भोला यादव, बबलू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !