Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाछत के बारजे पर खड़ी होकर बात कर रही महिला को सर्प...

छत के बारजे पर खड़ी होकर बात कर रही महिला को सर्प ने काटा हालत गम्भीर

जमानियां। नगर छेत्र के मंडी बाजार में छत के बारजे पर खड़ी होकर बात कर रही महिला को गुरुवार की देर शाम साप ने काट लिया। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मंडी बाजार निवासी 24 वर्षीय काजल परवीन देर शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के छत पर खड़ी होकर सामने वाले घर की पड़ोसी महिलाओं से कुछ बात कर रही थी। इसी दौरान छत पर मौजूद जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। यह देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुन कर घर पर मौजूद परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर छत पर पहुँचे। जैसे ही महिला ने बताया कि सांप ने उसे काट लिया है तो पहले सांप को खोज कर मार डाला और फिर तत्काल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !