जमानिया । कोतवाली क्षेत्र के देवरियां गांव में गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे स्नान करते समय डूबे युवक को बस्ती के लोगों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे गंगा नदी से खोज निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार देवरिया गांव निवासी नारायण राजभर (20) अपने कुछ साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसकी जानकारी साथ नहा रहे उसे साथियों को तब हुआ जब वे स्नान कर के बाहर निकले। जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। घटना की सूचना पर देवरिया चौकी प्रभारी रामाश्रय यादव को दी गई लेकिन देर शाम तक पुलिस कुछ पता नहीं कर पाई। जिसके बाद युवक को खोजने का जिम्मा राजभर बसती के झिल्लू मल्लाह‚ बब्बन राजभर‚ शिव राजभर‚ नंदू‚ भेला‚ गणेश राय सहित अन्य लोग ने उठाया और नदी में नाव की सहायते से उसे ढूंढने निकल गण्। काफी मश्क्कत के बाद लोगों ने उसे गंगा नदी से शुक्रवार कि सुबह 10:30 बजे को खोज निकाला। राजस्व विभाग के लेखपाल मृत्युंजय और कानूनगो प्रदीप ने घटना की रिपोर्ट तहसील में सौंपी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि देवरिया गांव में स्नान करते समय नारायण राजभर डूब गया था। जिसे बरामद कर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो–रो कर बुरा हाल है।

