Tuesday, July 14, 2026
Homeधार्मिकपुत्रों की सलामती और दीर्घायु के लिये माताओं ने रखा जिउतिया का...

पुत्रों की सलामती और दीर्घायु के लिये माताओं ने रखा जिउतिया का व्रत

जमानियाँ (गाजीपुर)। पुत्र के दीर्घायु सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताओं ने शुक्रवार को जीवितपुत्रिका व्रत रक्खा माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए विधिवत रुप से जिउतिया की पूजा की. साथ ही माताओं ने निर्जला उपवास रखकर पुत्र के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा.

हिंदू धर्म में जिवित्पुत्रिका या जितिया व्रत का विशेष महत्व है. यह जिउतिया, जितिया, जीवित्पुत्रिका, जीमूतवाहन व्रत नाम से जाना जाता है. इस व्रत में निर्जला उपवास किया जाता है. जीवित पुत्रिका व्रत हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए बेहद कठिन व्रत माना जाता है.
क्षेत्र के चक्काबांध स्थित गंगा घाट, बडेसर गंगा घाट व नगर स्थित जमदग्नि-परशुराम गंगा घाट, सतुवानी गंगा घाट, कंकडवा गंगा घाट, मुनान गंगा घाट, कर्पूरा गंगा घाट पर स्नान के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर से शाम तक जुटी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक चौराहे तथा गंगा घाटों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। नगर पालिका द्वारा गंगा घाटों पर बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिग की गई थी।

वहीं गंगा में नावों से गोताखोर चक्रमण करते रहे। ब्लाक तिराहा पर पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिग कर दो व चार पहिया वाहनों को रोक दिया। इस दौरान एन एच 24 पर पांडेय मोड़ से लेकर तहसील मुख्यालय तक सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा लगा रहा तथा व्रती माताओं की भीड़ के कारण वाहन रेंगते नजर आये। नगर के सड़कों व गंगा घाटों पर भीड़ की वजह से लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया था। वहीं गंगा घाटों के किनारे मिठाई, फल-फूल, खिलौना, गुब्बारा आदि की दुकानें सज जाने से मेले जैसा माहौल बना गया था।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !