Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए...

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए 146 टीमो का हुआ गठन

जमानिया (गाजीपुर) विकासखंड क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए 146 टीमो का गठन गठ किया गया हैं और प्रत्येक टीम में एक आशा व पुरुष कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। इसके अलावा 11 सुपरवाइजरों को निगरानी में कार्यों का निर्वहन करेगे । जानकारी के अनुसार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि एक सितंबर से घर-घर कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जो जमानिया विकासखंड के 37 ग्राम पंचायत में कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों को खोजेंगे और उनके उपचार हेतु वायस्था उपलब्ध कराएंगे । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 1 से 30 सितंबर तक सक्रिय कुष्ठ रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गठित टीमें उन क्षेत्रों में जाएंगी, जहां पर पिछले तीन साल से कुष्ठ का कोई रोगी मिला है। अभियान में मिलने वाले कुष्ठ रोगी का उपचार निशुल्क कराया जाएगा। बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर पर कोई दाग धब्बा हो, उस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना न हो तो कुष्ठ रोग हो सकता है। कान पर गांठ होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। इसका इलाज है और लोगों को आगे आ कर इलाज कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुल दो लाख 62 हजार 510 जनसंख्या के सापेक्ष 1 लाख 63 हजार 92 लोगों का सर्वे होगा। उन्होंने बताया कि आज चार मरीज मिले है। जिसकी जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !