Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासड़क पार कर रही 15 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने...

सड़क पार कर रही 15 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने मारा धक्का हालत गम्भीर

जमानिया ( गाजीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सड़क पार रही 15 वर्षीय बालिका को जमानिया से गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया गांव निवासी विनोद गौड़ की 15 वर्षीय पुत्री आंचल घर से निकल कर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार चार पहिया पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास मौजूद लोगों ने घायल बालिका को आनन फानन में गाजीपुर स्थित अज्ञात अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बालिका का इलाज चल रहा है। वही वाहन धक्का मारने के बाद मौके से भाग निलगा। चौकी प्रभारी रामश्राय यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है लेकिन अभी तक परिवार जन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !