Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

जमानिया स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

जमानिया(गाजीपुर) नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बतादेकी वार्षिकोत्सव कि शुरुआत विद्यालय प्रबंध  सत्य प्रकाश मौर्य ने दीप प्रज्जवल कर किया। जिसके बाद सरस्वती वंदना‚ स्वागत गान‚ के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक प्रसिद्ध लोक फ्यूजन गीत पर एक शानदार नृत्य प्रदर्शन था, बच्चों ने देश की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस बीच बच्चों के बीच प्रदर्शनी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसे अभिभावकों सहित लोगों ने खूब सरहा। प्रदर्शनी में पहला स्थान सरोजिनी नायडू हाउस, दूसरा एपीजे अब्दुल कलाम हाउस, तीसरा सरदार पटेल हाउस और चौथा स्थान भगत सिंह हाउस को मिला। कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य एलडी जेना ने सभी आगंतुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निकिता जायसवाल, नसीम अंसारी, मनोरमा देवी, शबनूर रहमान, नफीस अंसारी, काजल गुप्ता, सरवत जहां, रज़ीना‚ रहमान, राफिया रहमान, ओम प्रकाश चौरसिया, अंकिता चौरसिया, दीक्षा सिद्दीकी, साफिया खान, खुशबू कुमारी और अजीत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !