जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूईन में शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेशानुसार बुधवार को उपजिलाधिकारी डॉo हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
जन चौपाल में भारी भीड़ रही वही पीड़ित वायक्तिओ की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को उपजिलाधिकारी डॉ हर्षित तिवारी द्वार निर्देशित करते हुए सभी शिकाय पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया। जिससे आम लोगों की समस्या का त्वरित निस्तारण हो सके। उक्त मौके पर कानूनगो सहित लेखपाल व सचिव मौजूद रहे।

