जमानिया (गाजीपुर) स्थानीय कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी एवं सीओ कि अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें दूर दराज से आये फरियादियों की समस्या को सुनी गई और उसका निस्तारण किया गया।

उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर कार्य कराया जाए। वही कहा कि शासन की मंशा है कि फरीयाद के लिए लोग थाने व तहसील का चक्कर न काटे।
इसके लिए निधारित समय में गुणवक्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कटीबध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत करावें। प्राप्त 2 प्राथना पत्रों में से 1 का मौके पर ही हल कर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ क्राईम इंस्पेक्टर डीएन तिवारी‚और सभी चौकियो के इंचार्ज व राजस्व कर्मचारी आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

