Saturday, September 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाघरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला की...

घरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला की मौत।

घरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला की मौत।

नंदगंज -: थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव में गुरुवार की रात में बिजली करेंट की जद में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ोटो : – मृतक उर्मिला देवी का फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार बहादीपुर गांव की उर्मिला देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी मिठाई लाल बिन्द उर्फ मिठ्ठू बिन्द गुरुवार की देर शाम अपने घर में काम कर रही थी। तभी घर में रखी अनाज से भरी बखारी में बिजली का कटा हुआ तार स्पर्श कर रहा था। जिससे बखारी स्पर्श होते ही बिजली करेंट के जद में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई।

पति मिठाई लाल रात में करीब 8 बजे जब घर आया तो पत्नी को आवाज दिया लेकिन पत्नी की आवाज नही आने पर इधर उधर खोजते हुए कमरे गया तो पत्नी को अचेत देखकर सन्न हो गया। शोरगुल सुनकर आस पास के लोगो ने किसी तरह तार को काटकर हटाया । लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गई है। मिठाई लाल अपने माता पिता से अलग रहता तथा गाजीपुर में मजदूरी का काम करता था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !