Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा किया गया मनीष आशीष शॉपिंग सेंटर का उद्घाटन

प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा किया गया मनीष आशीष शॉपिंग सेंटर का उद्घाटन

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला लोदीपुर में देवीदयाल मार्ग पर स्थित मनीष आशीष शॉपिंग सेन्टर व किराना स्टोर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ।

उद्धाटन के दौरान पहुँचे आमंत्रित अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह को बुके देकर उनकास्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर में मॉल व शॉपिंग सेन्टर खुलने से विकाश के साथ ही साथ आय में भी बढ़ोतरी होगी। यह शॉपिंग मॉल जमानियाँ का गौरव बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। आधुनिक परिवेश में एक ही छत के नीचे सभी उपयोगी वस्तुओं से सुसज्जित बेहतर सेन्टर खुलने से क्षेत्रीय लोग नगर में आयेंगे तथा यहाँ के व्यवस्था से चिर परिचित होकर जरूरत की सामान को ले सकेगे। जिससे उनका समय बचेगा तथा विकाश की संभावना बढ़ेगी। उक्त मौके पर तौकीर खाँ, सरताज खाँ भोलू, मिट्ठू खाँ, छात्र नेता राकेश उपाध्याय, अनिल यादव, विकाश सिंह, राहुल उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !