Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक।

वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक।

वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक।

गाज़ीपुर – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की।जिससे समुदाय में इसके प्रति जागरूकता अभियान में 15 नवंबर से पहले सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सीएचओ, पंचायत सचिव, एमओटीसी, एनटीईपी के समस्त स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर लिया जाए।

देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर जनपद में एक हजार की आबादी पर 30 लोगों की टीबी की जांच की जाए। जांच में पॉज़िटिव आने पर उनका तत्काल प्रभाव से उपचार शुरू किया जाए। इसके साथ ही फैमिली केयर गिवर के तहत घर के किसी एक सदस्य को टीबी के बारे में प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल, जिला पंचायत अधिकारी अंशुल कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई सी डी एस) दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सोनकर, जिले के सीएचसी के अधीक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !