जमानिया (गाजीपुर) कसेरा पोखरा गांव के सिवान में घास काटने गई 14 वर्षीय बालिका के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई । मौके पर आस पास के लोग आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया लेकर गए ।

जहां डॉक्टर ने स्वास्थ परिक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका बालिका लच्छी राम बिंद के घर की है। वह गांव के ही सिवान में घास काटने गई थी। अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हो गई। जिस कारण वह वही पास में छाव में जाकर खड़ी हो गई। अचानक तेज बिजली कड़की और वह लड़की जमीन पर गिर पड़ी मौके पर स्थानीय लोगो ने उसे जमीन पर गिरे देखा। इसके बाद उन्होंने ने बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी डॉक्टर रवि रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि परिजन मौके पर नहीं है। जिस कारण से लड़की का नाम अज्ञात है। ग्रामीणों द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया था और बताया कि बालिका को आकाशीय बिजली लगी है। बालिका मृत हालत में स्वास्थ्य केंद्र पर आई थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

