Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई आहूत

जमानियां बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई आहूत

जमानिया (गाजीपुर) तहसील स्थित बार सभागार में मंगलवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें हापुड़ जनपद में हुए अधिवक्ताओं पर बर्बरता पर विस्तार से चर्चा की गई।

हापुड़ जनपद के न्यायालय में 29 अगस्त को पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्दोष अधिवक्ताओं को बिना किसी कारण के बर्बरतापूर्वक पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों व अन्य दोषी अधिकारियों के विरूद्ध अब तक कोई शक्त कार्यवाही न होने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किये जाने को लेकर वार्ता और विचार विमर्श किया गया। वही अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन हापुड़ द्वारा मांगे गये समर्थन पर विचार किया गया है और सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि उनके आंदोलन के समर्थन में अग्रिम सूचना तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। और बताया कि अधिवक्ता इस दौरान किसी भी न्यायालय में कोई न्यायिक कार्य नहीं करेगा। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय में प्रस्ताव सौंपा। इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार सिह‚ उदय नरायण‚ घनश्याम‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ बजरंगी यादव‚ फैसल होदा‚ मेराज हसन‚ रवि प्रकाश‚ सुनील कुमार‚ रामजी राम‚ दिग्विजय तिवारी‚ लखेश्वर सिंह‚ कमलकांत यादव‚ अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !